CG – कृषि मंडी अधिकारी अरेस्ट: महिला अफसर से किया रेप… शादी की तारीख भी तय पर फोन बंद कर बनाई दूरी… ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई थी लव स्टोरी

CG

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कटघोरा में पदस्थ एक कृषि मंडी अधिकारी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी का नाम राहुल साहू (33 वर्ष) है, जो रायगढ़ जिले के घरघोड़ा का रहने वाला है।

ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई थी प्रेम कहानी
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल साहू और पीड़िता दोनों ने एक साल पहले व्यापम की परीक्षा पास की थी और मंडी अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए थे। साल 2024-25 में विभागीय ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और राहुल ने शादी का वादा कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

तय हो चुकी थी शादी की तारीख, फिर मुकरा आरोपी
दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था और 6 फरवरी 2026 को शादी की तारीख भी तय हो गई थी। लेकिन जैसे ही शादी का समय नजदीक आया, राहुल के व्यवहार में बदलाव आने लगा। उसने अचानक अपना मोबाइल बंद कर दिया और पीड़िता से दूरी बना ली। काफी कोशिशों के बाद जब संपर्क हुआ, तो राहुल ने शादी से साफ इनकार कर दिया और पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया।

रायगढ़ से हुई गिरफ्तारी
धोखाधड़ी और प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने कटघोरा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और आरोपी की लोकेशन रायगढ़ के घरघोड़ा में पाई।

  • 19 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने रायगढ़ में दबिश देकर राहुल को गिरफ्तार किया।
  • पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

न्यायिक रिमांड पर जेल
पुलिस ने आरोपी राहुल साहू के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कटघोरा पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

Exit mobile version