माइलस्टोन में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी… कृष्ण-राधा बनकर पहुंचे छोटे बच्चे; मटकी फोड़ और कई प्रस्तुति भी

भिलाई। माइलस्टोन अकेडमी भिलाई में शनिवार को हर्षोल्लास से कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। कक्षा पहली से पांचवी के छात्र-छात्राओं के द्वारा विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें नन्हें-मुन्ने बच्चे नटखट नंद गोपाल की भूमिका में नजर आए। कोई कृष्ण कन्हैया बना तो कोई बनी राधा। राधा-कृष्ण के अलावा वासुदेव, देवकी, सुदामा, ग्वाले और गोपियों की वेशभूषा में आए बच्चों ने सभी का मनमोह लिया। इसमें छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण बनकर नृत्य समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर रास गरबा प्रस्तुत किया। साथ ही मटकी फोड़ समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा कक्षा एक और दो के छात्र -छात्राओं ने पैरों में अलाता लगाकर अपने पदचिन्हों से विद्यालय को सुशोभित किया। विद्यालय में अनेक गतिविधियां जैसे मोरपंख प्रतियोगिता, बांसुरी प्रतियोगिता, मटका खोज का आयोजन भी हुआ। स्कूल के डायरेक्टर डॉ ममता शुक्ला द्वारा ने कृष्ण से संबंधित कई प्रश्न बच्चों से पूछा। इस प्रकार माइलस्टोन अकादमी में कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...