रुंगटा यूनिवर्सिटी के छात्र कृष्णा रेड्डी का विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 में हुआ चयन… PM मोदी ने दी शाबाशी

भिलाई। रुंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी के छात्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कृष्णा रेड्डी का चयन विकसित भारत युवा नेता संवाद–2026 के लिए हुआ है। इस कार्यक्रम में देशभर से करीब 50 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद केवल 1500 युवाओं को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय संवाद के लिए आमंत्रित किया गया।

कृष्णा रेड्डी ने चयन के लिए 4 चरणों की प्रक्रिया पूरी की। इसमें राष्ट्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध लेखन, प्रस्तुतीकरण और साक्षात्कार शामिल थे। युवा, लोकतंत्र और शासन विषय पर दिए गए प्रस्तुतीकरण में उन्होंने 74 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। इसके बाद साक्षात्कार चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया और राष्ट्रीय संवाद के लिए चयनित हुए।

कार्यक्रम से पहले छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित 45 युवाओं को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में विदाई समारोह के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिभागियों से संवाद किया। इसके बाद 8 जनवरी को सभी प्रतिनिधि रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।नई दिल्ली में 9 जनवरी को कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। कृष्णा रेड्डी को युवा, लोकतंत्र और शासन विषय समूह में स्थान मिला, जिसमें छत्तीसगढ़ से कुल 6 प्रतिभागी शामिल थे। 10 जनवरी को विभिन्न राज्यों के विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी भी उपस्थित रहे। इसके बाद 11 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि 12 जनवरी को समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चयनित युवाओं से सीधा संवाद किया और उनके सुझावों को विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।

कृष्णा रेड्डी की इस उपलब्धि पर रुंगटा यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति संतोष रूंगटा, कुलपति डॉ जवाहर सूरीशेट्टी, प्रो चांसलर डॉ सौरभ रुंगटा, सीईओ सोनल रुंगटा, कुलसचिव डॉ एजाजुद्दीन और एनएसएस अधिकारी डॉ सत्यधर्म भारती ने हर्ष व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...