Kumhari Flyover Accident Update: CM भूपेश ने दंपति की मौत पर जताया दुख…बच्ची की बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश; जिम्मेदारों को खिलाफ होगी कार्रवाई; देखिए Tweet

कुम्हारी, भिलाई। दुर्ग जिले के कुम्हारी में बीती रात बड़ा हादसा हो गया है। यहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर से बाइक सवार दंपत्ति नीचे गिर गई जिसकी वजह से उन दोनों की मौत हो गई। उसी स्पॉट पर एक कार भी हादसे का शिकार हुई।

इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख प्रखट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, कुम्हारी में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से एक मोटरसाइकिल गिरने से दम्पत्ति की मृत्यु की घटना बेहद दुखद है। जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल बच्ची को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिम्मेदारों के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को संबल दे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्माणाधीन ओवरब्रिज में बेरिकेडिंग सहित सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। ताकि भविष्य में ऐसा हादसा ना हो।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...