CG – चेकिंग के दौरान कार में मिला लाखों कैश: करीब 8 लाख रुपए किए गए जब्त, नाकेबंदी के दौरान पुलिस को मिली सफलता

चेकिंग के दौरान कार में मिला लाखों कैश

जांजगीर। जिले में एफएसटी द्वारा सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान चेकिंग पॉइंट्स बनारी में नगदी सात लाख 95 हजार रुपये संदिग्ध मिले पुलिस ने जब्त किया है। आगामी वीवीआईपी विज़िट एवं लोक सभा चुनाव व्यवस्था को देखते हुए जांजगीर ज़िले के महत्वपूर्ण मार्गों में नाकेबंदी पॉइंट लगाये गये हैं। एफएसटी टीम द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम बनारी तिराहा मुख्य रोड में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को सघन चेकिंग की जा रही थी। पुलिस द्वारा बरामद रकम को जब्ती कार्रवाई की गई है, जिसकी जानकारी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और जीएसटी विभाग को भेजी जा रही है, एवम नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

जिला पुलिस द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए लगातार अवैध शराब की कार्यवाही, संदिग्ध ब्यक्तियो की चेकिंग की जा रही है इसी क्रम में 18 मार्च को थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम बनारी तिराहा चौक में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को सघन चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग दौरान एफएसटी टीम के द्वारा कार वाहन क्रमांक सीजी 11 बीजे -4345 में सवार अमित कुमार थवाईत उम्र 37 वर्ष निवासी खोखरा थाना जांजगीर सवार थे, कार को रोकवा कर चेकिंग किया गया जिसके पास से नगदी 7,95,000 रुपये पाया गया। जिसके संबंध में पूछताछ कर रकम रखने के संबंध में नोटिस दिया गया जो कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से अपराध से संबंधित होने की माकुल संदेह के तहत जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जिसकी जानकारी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और जीएसटी विभाग को भेजी जा रही है, एवम नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

उपरोक्त कार्रवाई में एफएसटी टीम के सहकारिता निरीक्षक अमर नाथ राठौर, दुष्यंत राठौर, निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, महिला आर श्यामा जयसवाल, आर. गोपाल रजवाड़े एवं टीम के लोगों का सरायनीय योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...