“सुल्तान” को आखिरी विदाई: क्रूरता का शिकार ऊंट के संघर्ष और रेस्क्यू की कहानी… ऑपरेशन के 4 महीने बाद दुनिया को कहा अलविदा, एनिमल वाटिका में हुआ अंतिम संस्कार

रायपुर। राजनांदगांव से लाए गए घायल ऊंट, सुल्तान, का निधन शनिवार को रायपुर के एनिमल वाटिका में हुआ। चार महीने पहले सुल्तान को उसके मालिक द्वारा बीमार अवस्था में सड़क पर छोड़ दिया गया था। सुल्तान का एक पिछला पैर काटना पड़ा था, और उसके उपचार की जिम्मेदारी चंडखुरी स्थित वाटिका एनिमल सेंचुरी ने ली थी, जहां उसकी देखभाल की गई। संस्थान की संचालक कस्तूरी बल्लाल ने बताया कि ऊंट चालक अक्सर ऊंटों पर क्रूरता करते हैं और बीमार होने पर उन्हें लावारिस छोड़ देते हैं। ऐसे स्थिति में प्रशासन ठोस कदम उठाने में नाकम रहा है। ऐसे दर्जनों ऊंटों को संस्था ने रेस्क्यू किया है। सुल्तान ने अपने तीन पैरों पर चलने की कोशिश की, और संस्था ने उसे नकली पैर लगाने की तैयारी भी की थी। लेकिन वृद्धावस्था के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सुल्तान की देखभाल में लाखों रुपए खर्च किए गए, जिसमें जाने-माने पशु चिकित्सक डॉ. जसमीत सिंह और उनकी टीम ने ऑपरेशन किया। शनिवार को सुल्तान को एनिमल वाटिका में पूरे सम्मान के साथ दफन किया गया। उसकी यादें और संघर्ष हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

सम्पर्क:
कस्तूरी बल्लाल
PFA Raipur
Vatika Animal Sanctuary, Chandkhuri
7225888800

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...