भानुप्रतापपुर उपचुनाव: दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी होंगी कांग्रेस की MLA कैंडिडेट! प्रोफेसर पद से किया रिजाइन, 5 को होगा मतदान; पढ़िए

कांकेर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के डेट्स की घोषणा आज सुबह चुनाव आयोग ने कर दी है। विधानसभा के उपाध्यक्ष दिवंगत नेता मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी ने प्रोफेसर की नौकरी से रिजाइन कर दिया है। इससे यह कयास तेज हो गए हैं कि क्या सावित्री मंडावी भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की MLA कैंडिडेट होंगी ?

आपको बता दें कि 16 अक्टूबर को विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके बाद उनकी विधानसभा सीट खाली हो गई है।

शनिवार को इलेक्शन कमिशन ने उपचुनाव के तरीकों का एलान कर दिया है। जिसके अनुसार 5 दिसंबर को वोटिंग होगा और 8 दिसंबर को वोटों के काउंटिंग होगी।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही कांकेर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 नवम्बर को अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...