BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने की मुलाकात: नेता प्रतिपक्ष दायित्व के लिए माना संगठन का आभार, राजनीतिक परिस्थितियों पर हुई विस्तार चर्चा

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने दिल्ली प्रवास के उपरांत उनके निवास में सौजन्य भेंट कर नेता प्रतिपक्ष के दायित्व दिये जाने पर उनके प्रति आभार माना।नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को पुष्प गुच्छ व चांपा के कोसा की शाल देकर स्वागत किया।

  • इस दौरान प्रदेश के राजनीतिक परिस्थतियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
  • आपको बता दें कि संगठन ने धरमलाल कौशिक को हटाकर नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाया है।
  • चंदेल के नेता प्रतिपक्ष बनते ही पार्टी में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है।
  • पिछले दिनों धरना प्रदर्शन से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
  • वहीं भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष भी बदला है।
  • अरूण साव को यह जिम्मेदारी दी है।
  • उनके जिम्मेदारी संभालते ही संगठन में कार्यकर्ताओं के अंदर गजब जोश देखने को मिली है।
  • नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष में गजब की ट्यूनिंग देखने को मिल रही है।
  • आने वाले 2023 के चुनाव में इससे पार्टी को फायदा मिल सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...