नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर से तेंदुए के हमले का एक डरावना वीडियो सामने आया है। जम्मू के गांधी नगर इलाके में ग्रीन बेल्ट पार्क में एक तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। हालांकि उसने एक गाड़ी की मदद से खुद की जान बचाने में सफल रहा।
घटना की सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग मौके पर मौजूद है। तेंदुए को पकड़ने के प्रयास चल रहे हैं।
#WATCH Jammu and Kashmir: One person injured after being attacked by a leopard in Green Belt Park in Gandhi Nagar area of Jammu. Wildlife department is present at the spot. Efforts to capture it are underway. pic.twitter.com/HocS8fpfS5
— ANI (@ANI) April 6, 2021
घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि तेंदुए ने जिस वक्त हमला किया, वहां मौके पर कई लोग मौजूद थे। व्यक्ति ने वहीं मौके पर खड़ी एक गाड़ी में खुद को बंद कर अपनी जान बचायी।