शराब घोटाला: पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने बढ़ाई 14 दिन की न्यायिक हिरासत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। उन्हें शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 दिन की अतिरिक्त न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बता दें कि चैतन्य बघेल को ईडी ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था और शुरुआत में उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया था। चैतन्य बघेल की न्यायिक हिरासत अब 18 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

  • ईडी ने दावा किया है कि चैतन्य बघेल ने शराब घोटाले से प्राप्त 16.70 करोड़ रुपये की अवैध धनराशि को अपनी रियल एस्टेट कंपनी में निवेश किया था। ईडी की जांच में यह भी पता चला है कि चैतन्य बघेल ने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी, जहां ईडी आगे की कार्रवाई के लिए अपनी दलीलें पेश कर सकती है। चैतन्य बघेल के वकील और परिजन इस दौरान अपनी दलीलें पेश करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...