CG: सुसाइड का LIVE VIDEO: चित्रकोट जलप्रपात में 100 फीट की ऊंचाई से कूद गई युवती… कई घंटों से तलाश जारी… वीडियो आया सामने, देखिए

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के चित्रकोट से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चित्रकोट में इस तरह की घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

दोपहर के वक्त युवती झरने के मुहाने पर पहुंची और नीचे छलांग लगा दी। पानी की लहर में युवती कहीं गुम हो गई, अब उसे ढूंढने का काम पुलिस की टीम पिछले 5 घंटे से कर रही है। हालांकि ये पता नहीं चल पाया युवती कौन थी और खुदकुशी की वजह क्या थी।

मामला दोपहर का है। युवती वॉटर फॉल के पास पहुंची। वह अपने साथ कपड़े भी रखी थी। कुछ देर तक वॉटर फॉल के आसपास घूमती रही फिर नजदीक पहुंच गई। इतने करीब देख वहां तैनात पुलिस जवानों और आसपास के लोगों ने उसे मना किया। इससे पहले कि वे रोकते करीब 100 फीट ऊंचाई से युवती ने वाटरफॉल में छलांग लगा दी। इस दौरान नाविक भी नीचे मौजूद थे, लेकिन वे भी बचा नहीं सके।

पुलिस अभी CCTV खंगाल रही है। लाश नहीं मिली है। माना जा रहा है कि युवती ने सुसाइड करने के लिए छलांग लगाई है। पुलिस आस-पास के लोगों से भी इसके बारे में पूछताछ कर रही है। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि युवती अचानक झरने के किनारे पर गई तो लोगों ने उसे पीछे आने को कहा। मगर वो नहीं मानी, एक शख्स ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...