CG – स्थानीय अवकाश की घोषणा: जिला स्थापना दिवस पर स्थानीय अवकाश किया गया निरस्त… अब इस दिन रहेगी छुट्टी

CG

GPM। जिला स्थापना दिवस पर घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर अब 21 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी लीना कमलेश मंडावी द्वारा पूर्व में जिला स्थापना दिवस पर 10 फरवरी 2025 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी 2025 को नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम-उप निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के फलस्वरूप जिला स्थापना दिवस पर घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया गया था।

कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना 30 मार्च 1999 में विहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए अब 21 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

Exit mobile version