CG – स्थानीय अवकाश घोषित: कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए कब रहेगा अवकाश

CG

जगदलपुर। जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस द्वारा 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया था। चूंकि राज्य सरकार ने 1 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर अवकाश (Holiday) घोषित किया है। इसी के तहत अब गोवर्धन पूजा में घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर्व के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

कलेक्टर हरिस एस. द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो के तहत 1 नवम्बर को गोवर्धन पूजा हेतु पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 12 नवम्बर 2024 को देवउठनी एकादशी पर्व के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त तिथि पर कोषालय एवं उप कोषालय यथावत खुले रहेंगे।

बता दें कि, 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बना था। इसके बाद हर साल राज्य सरकार द्वारा धूमधाम से राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस बार भी 1 नवंबर से प्रारंभ होकर 5 नवंबर तक पूरे प्रदेश में समारोह आयोजित किए जाएंगे।

Exit mobile version