लोकसभा चुनाव बिग ब्रेकिंग: कल होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान: दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग, 8 फेज में हो सकती है वोटिंग

डेस्क। लोकसभा चुनाव की तारीखों काऐलान होने जा रहा है। चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर तीन बजे आम चुनाव 2024 और राज्य विधानसभाओं के चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम की जाएगी। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

देश में लोकसभा चुनावों के साथ ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में होने की उम्मीद है।

आज ही दो नए चुनाव आयुक्तों ने संभाला पदभार
एक दिन पहले ही 14 मार्च को दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति गई है। ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू नए चुनाव आयुक्तों ने शुक्रवार 15 मार्च को पदभार संभाला है। आयोग के तीनों अधिकारियों ने शुक्रवार को ही चुनाव कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया था। करीब 45 मिनट चली इस बैठक में तारीखों को लेकर मंथन हुआ।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ चुनाव की तारीखों की घोषणा करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश और संधू को दी राहत
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नव निर्वाचित चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को राहत दी है। इनकी नियुक्ति पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट इस मामले पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा।

पूर्व नौकरशाह ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह को छह उम्मीदवारों की सूची में से चुना गया था। अरुण गोयल द्वारा चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने के लगभग एक सप्ताह बाद उन्होंने शुक्रवार सुबह कार्यभार संभाला।

कुमार और सिंह ने अनूप चंद्र पांडे और गोयल का स्थान लिया। पांडे ने 14 फरवरी को 65 वर्ष की आयु में पद छोड़ दिया। ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह की नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय चयन पैनल की बैठक के बाद हुई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...