भाजयुमो ने शुरू किया मिशन-2023: युवाओं को संगठित करने जुटे भाजयुमो महामंत्री लोकेश पांडेय… वार्डों में बैठकों का दौर शुरू, युवाओं को जोड़ रहे संगठन से, भाजपा को मजबूत करने दिलाया संकल्प

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भिलाई के जिला महामंत्री लोकेश पांडेय ने युवाओं को संगठित करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। शहर के हर वार्ड में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। युवाओं को संगठित कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। लगातार अलग-अलग वार्डों में बैठकें लेकर युवाओं को भाजयुमो का हिस्सा बना रहे हैं।


कैंप के वार्ड-30 में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री लोकेश पांडेय ने युवाओं की बैठक ली। महामंत्री पांडेय ने बताया कि, युवाओं ने संकल्प लिया है कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का झंडा बुलंद करेंगे। इसके लिए वे आज से ही काम शुरू कर दिए हैं। युवाओं को रोजगार दिलाने से लेकर अन्य अधिकारों को लेकर सड़क तक की लड़ाई लड़ने का संकल्प युवाओं ने लिया है। महामंत्री लोकेश पांडेय ने बताया कि वार्ड-30 में स्थित पुरानी मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान युवाओं व रहवासियों ने अपनी-अपनी समस्या भी बताई है। उन्हें आश्वास्त किया गया है कि आने वाले दिनों में युवाओं के साथ जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाएगा। जिनकी भी जिम्मेदारी बनती होगी, उनसे जवाब मांगा जाएगा।

शहर के हरेक वार्ड में मजबूत होगी भाजयुमो की टीम: लोकेश पांडेय
भाजयुमो के जिला महामंत्री लोकेश ने कहा कि, शहर के हरेक वार्ड में युवा मोर्चा को मजबूत किया जा रहा है। वार्ड से लेकर बूथ में युवा मोर्चा की टीम तैयार हो रही है। जो मिशन-2023 को उद्देश्य में रखते हुए भाजपा के लिए काम करेगी। लोकेश ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ लोगों का जबरदस्त गुस्सा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...