PM आवास के अलॉटमेंट के लिए निकल रही थी लॉटरी… अचानक देखने पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन; लाभार्थियों ने अपने हाथों से निकाली पर्ची

भिलाई। भिलाई में निगम द्वारा मंगलवार को सुबह 11ः00 बजे से PM आवास आबंटन लाॅटरी पद्वति से किया जा रहा था। अचानक वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन औचक रूप से लाॅटरी पद्वति से किये जा रहे आबंटन प्रक्रिया को देखने पहुंचे। हितग्राहियो द्वारा 10 प्रतिशत अंशदान राशि जमा कर चुके थे। वे हितग्राही अपने क्षेत्र के मकान के ड्रा मे शामिल हो रहे थे। एक-एक करके सबका नाम पुकारा जा रहा था, हितग्राही स्वयं आकर अपने हाथो से डब्बे में से पर्ची निकाल रहे थे। जिसके भाग्य में जो मकान की पर्ची निकलती थी, वो उसे प्रदान कर दिया जा रहा था।

विधयाक रिकेश सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है। हर गरीब को मकान मिले उसके सर पर पक्का छत हो। गरीबो के बारे में निकटता से सोचने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिये। उन्होने कहा रहने के लिए घर, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, राशन के लिए राशन कार्ड, बहनो को खर्चा करने के लिए महतारी वंदन योजना, बुर्जुगो के लिए सामाजिक सुरक्षा पेशन योजना, रोजगार करने वालो के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना इत्यादि तमाम प्रकार के जनकल्याणकारी योजनाओं नागरिको के कल्याण के लिए चलायी जा रही है।

नगर निगम भिलाई में चिन्हित स्थल पर कुल 1003 आवासो में से कृष्णा इंजीनियरिंक के पीछे खम्हरिया के 43 मकान, अविनाश मेट्रोपाॅलिश के 1 मकान, एनार स्टेट खम्हरिया के 18 मकान, माईल स्टोन स्कूल के पास 4 मकान, स्वप्निल बिल्डर्स कुरूद के 1 मकान एवं आम्रपाली वनांचल सिटी हाउसिंग बोर्ड के 1 मकान का आबंटन किया गया है। जिसमें वरिष्ठजन, दिव्यांगजन व आरक्षित हितग्राही को भूतल के मकान का आबंटन किया गया है। हितग्राही अपने शेष 90 प्रतिशत राशि जमा करके शीध्र मकान प्राप्त कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...