छत्तीसगढ़: प्यार, शादी और खुदकुशी: कुछ महीने पहले ही की थी दोनों ने लव मैरिज… अब फंदे पर लटकी मिली लाश… घर से 500 मीटर दूर पति-पत्नी ने लगाई फांसी

बालोद। छत्तीसगढ़ में बालोद में पति-पत्नी के फंदे पर झूलती हुई लाश मिली है। इस मामले में पुलिस तफ्तीश कर रही है। घटना बालोद जिले के खैरतराई गांव का है, जहां एक पेड़ में फांसी पर लटकी हुई पति-पत्नी की लाश देखकर इलाके में सनसनी मच गयी। पुलिस अब इस मामले में जांच में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक घटना वाली रात मृतक के घर में कुछ विवाद हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, मामला बालोद क्षेत्र में जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर खैरतराई गांव का है। यहां रहने वाले तारकेश्वर और उसकी पत्नी ज्योति का शव मंगलवार को उनके घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में पेड़ से लटक रहा था। सुबह जब गांव वाले निकले तो दोनों के शव देखे। इसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है पुलिस
सूचना मिलने पर बालोद थाना पुलिस सहित नायब तहसीलदार चांदनी देवांगन भी मौके पर पहुंच गई। उनके सामने पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों की खुदकुशी का कारण अभी तक नहीं पता चला है। इसको लेकर ग्रामीणों और परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। परिवार में भी किसी तरह के झगड़े की बात अभी तक सामने नहीं आई है।

कांकेर की रहने वाली थी ज्योति
बताया जा रहा है कि तारकेश्वर ड्राइवरी का काम करता था। उसने करीब 4 माह पहले ही कांकेर के भानुप्रतापपुर निवासी ज्योति से लव मैरिज की थी। इसके बाद उसे गांव ले आया था। गांव के नियमानुसार लव मैरिज करने पर बैठक भी हुई और किसी को आपत्ति नहीं थी। इसके बाद दोनों गांव में रह रहे थे। इसके बावजूद दोनों ने एक साथ ऐसा कदम क्यों उठाया, ये किसी को समझ नहीं आ रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...