दुर्ग में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या: 2 बच्चों की मां ने युवक के साथ लगाई फांसी… पेड़ से लटकती मिली लाश… एक ही रस्सी में दोनों ने लगाई थी फांसी, कोटवार ने दी पुलिस को सूचना

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने खुदकुशी ने आत्महत्या कर ली है। मामला खोपली गांव का है। महिला शादीशुदा है जिसने युवक के साथ फांसी लगा ली है। शनिवार सुबह दोनों की लाश पेड़ से लटकती मिली। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। महिला पति से अलग मायके में रह रही थी। मृतकों की पहचान कोसल विश्वकर्मा और मीनाक्षी यादव के रूप में हुई है। दोनों ग्राम स्टेशन मरौदा के रहने वाले थे।

शनिवार सुबह गांव के कोटवार ने पेड़ से लटकती लाश देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा। दोनों ने फांसी एक लाल रंगी की नाइलोन रस्सी के सहारे पेड़ से फांसी लगाई थी।

एएसपी सिटी अभिषेक झा ने बताया कि मृतकों की पहचान कोसल विश्वकर्मा और मीनाक्षी यादव के रूप में हुई है। दोनों ग्राम स्टेशन मरौदा के रहने वाले थे। उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसके लिए पुलिस उनके परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक कोसल और मीनाक्षी दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। मीनाक्षी शादीशुदा और दो बच्चों की मां थी। वहीं कोसल कुंआरा था। कोसल टाइल्स का काम करता है। मीनाक्षी भी कई बार उसके साथ काम पर जाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। जब वो एक दूसरे से शादी नहीं कर पाए तो अपने घर से 10-12 किलोमीटर दूर खोपली गांव पहुंचे और वहां फांसी पर झूल गए।

बताया जा रहा है कि मीनाक्षी का आए दिन पति के साथ झगड़ा होता था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वो मायके रहने चली गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...