चचेरे भाई से प्यार, फिर छिपकर कर ली शादी, घरवालों को भनक तक नहीं लगी: लव मैरिज का हुआ ऐसा अंत… अब वीडियो बना प्रीति ने दे दी जान… जानिए क्या है पूरा मामला

चचेरे भाई से प्यार, फिर छिपकर कर ली शादी, घरवालों को भनक तक नहीं लगी

डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। डाबड़ी इलाके में 18 साल की एक युवती को चचेरे भाई से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने छिपकर शादी कर ली, लेकिन कुछ माह से दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया।

इससे परेशान युवती प्रीति ने वीडियो बनाकर फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार का आरोप है कि प्रीति पति द्वारा उसका नंबर ब्लॉक करने से परेशान थी। परिवार का आरोप है कि मामले को दबाया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 23 मार्च को पुलिस को डीडीयू अस्पताल से एक युवती के फंदा लगाए जाने की जानकारी मिली थी। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि युवती की मौत हो चुकी है। मृतका की पहचान डाबड़ी निवासी 18 साल की प्रीति कुशवाहा के रूप में हुई।

प्रीति की मां अनीता कुशवाहा ने बताया कि प्रीति निजी कंपनी में काम करती थी। 23 मार्च को माता-पिता और भाई-बहन घर से बाहर गए थे। इस दौरान उसने फंदा लगा लिया। परिवार वाले जब घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। काफी प्रयास के बाद दरवाजा नहीं खुला। उन्हें लगा कि प्रीति सो रही है। उसका भाई सीढ़ी लेकर आया और अंदर गया। उसने प्रीति को फंदे पर लटका देखा। उसके बाद परिवार वाले फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। डाबड़ी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

फोटोग्राफ के जरिये शादी का पता चला
परिवार वालों को मिले कुछ फोटो के जरिये पता चला कि प्रीति दूर के चचेरे भाई राजेश (बदला हुआ नाम ) से प्यार करती थी और उससे शादी कर ली थी। परिवार का आरोप है कि राजेश को उसकी खूबसूरती पर शक था। वह कहता था कि अगर कोई और उसे पसंद कर लेगा, तो उसका क्या होगा।
प्रीति ने उसे भरोसा दिलाने के लिए लंबे बाल कटवा दिए। बाद में पता चला कि कुछ माह पहले इनके बीच विवाद हुआ और राजेश ने उसके फोन को ब्लॉक कर दिया था, जिससे प्रीति तनाव में थी और उसने यह कदम उठा लिया।

मैसेज भेजा-बस एक बार कॉल उठा लो
अनीता ने बताया कि जब प्रीति को फंदे से नीचे उतारा तो उसकी बहन ने मोबाइल को उसके फिंगर प्रिंट से खोला। प्रीति ने पूरी घटना का वीडियो बनाया था। वीडियो में वह खुद को फंदा लगाकर जान देती हुई दिखाई दे रही है। अनीता ने बताया कि उसकी बेटी ने अंतिम कॉल राजेश को की थी। फोन ब्लॉक होने की वजह से उसने मोबाइल पर एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने लिखा था कि बस एक बार कॉल उठा लो। परिवार वालों ने बताया कि उन्हें प्रीति की मौत से पहले शादी करने के बाद में पता नहीं था। मौत के अगले दिन प्रीति की सहेली ने उन्हें कुछ मैसेज के स्क्रीनशॉट व फोटो भेजे। इससे पता लगा कि दोनों ने शादी कर ली थी। एक फोटो में राजेश प्रीति की मांग में सिंदूर भरता दिख रहा है।

कब मिलेगा इंसाफ: मां
प्रीति की मां अनीता कुशवाहा ने बताया कि उसकी बेटी को इंसाफ कब मिलेगा। उनके पास मैसेज और फोटो सबूत के तौर पर मौजूद हैं, लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिनों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश...

CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए पदोन्नति और नई पदस्थापना सूची जारी की है। पुलिस...

प्रधानमंत्री जनमन योजना से बनी सड़क धंसने पर बड़ी...

कवर्धा। जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी सड़क के धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित...