महंगाई का फिर बड़ा झटका: आज से महंगा हुआ LPG सिलेंडर, चेक करें नया रेट

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। आम आदमी को महंगाई का नया झटका देते हुए सरकार ने आज (1 अगस्त 2024) से LPG Gas Cylinder महंगा कर दिया है। बजट 2024 (Budget 2024) के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम में इजाफा कर दिया है। बता दें कि महीने की पहली तारीख से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 8.50 रुपये तक बढ़ गई हैं।

IOCL की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 1 अगस्त 2024, सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं। अब राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1646 रुपये से बढ़कर 1652.50 रुपये हो गई है। यानी प्रति सिलेंडर 6 रुपये 50 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है।

वहीं कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपये का इजाफा हुआ है। अब कोलकाता में 19KG वाला एलपीजी सिलेंडर 1756 रुपये की जगह 1764.50 रुपये में मिलेगा।

वहीं मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 7 रुपये बढ़ाई गई है। अब यहां 1598 रुपये की जगह सिलेंडर 1605 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में 1809.50 रुपये की जगह एलपीजी सिलेंडर 1817 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
घरेलू सिलेंडर की कीमत नहीं बदली

वहीं बात करें घरेलू एलपीजी सिलेंडर की तो इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पहले की तरह ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर 803 रुपये में मिलेगा। जबकि कोलकाता में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...