महंगाई का झटका: LPG गैस के दाम बढ़े, जानिए कितने बढ़ गए सिलेंडर के दाम

नई दिल्ली: आम जनता को एक फिर महंगाई का जोरदार झटका लगा है. आज यानी रविवार को एक बार फिर गैस कंपनियों रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है, जिससे आम आदमी की जेब को अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. हालांकि यह बढ़ोतरी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई है. लेकिन इसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर पड़ेगा. वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे घरेलू उपयोगकर्ताओं को थोड़ी राहत मिली है.

इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी
गैस एंव विपणन कंपनी इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया कि 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले बीते महीने भी कामर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया था. बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतों को अपडेट करती है.

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं हुआ बदलाव
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से होटल और रेस्टोरेंट में खाना खाने वालों पर असर पड़ेगा, क्योंकि इस सिलेंडर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर खाना पकाने के लिए किया जाता है. इसका मतलब है कि बाहर खाने-पीने की चीजों की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम जस के तस हैं, जिससे घरेलू उपयोगकर्ता परेशान नहीं होंगे.

लगातार 5 महीने से बढ़ रही कीमतें
राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹1818.50 में मिल रहा है,जबकि कोलकाता में ₹1927 में मिलेगा, मुंबई में ₹1771 और चेन्नई में ₹1980.50 में बिकेगा. इससे पहले नवंबर में इसमें 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. अक्टूबर में यह सिलेंडर ₹1740 का था. यह लगातार पांचवां महीना है जब तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...