अरसनारा में मां कर्मा जयंती महोत्सव : पूजन कर लोगों की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद, सांसद विजय बघेल बोलें-मानव सेवा करने माँ कर्मा से ले सीख…

भिलाई। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा ने ग्राम बठैना में 1006वीं जयंती पर मां कर्मा महोत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा निकालकर की गई। इसके मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल थे। विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणी चंद्राकर थे। अतिथियों ने सांसद निधि से निर्मित ग्राम पंचायत बठैना के वार्ड 14 में 6 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सासंद विजय बघेल ने कहा कि माता कर्मा ने न केवल साहू कुल अपितु मानव जाति को तारा। मां कर्मा मानव सेवा की साक्षात प्रतिमूर्ति थीं। आज हम सबको उनसे मानव सेवा करने की सीख लेनी चाहिए।

इस मौके पर परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिशंकर साहू, उपाध्यक्ष कौशल बनपेला, उषा साहू (महिला उपा.), किशन हिरवानी, सोहन साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ, बलराम साहू, दुर्ग जिला उपाध्यक्ष नंदलाल साहू, तहसील साहू संघ अध्यक्ष दिनेश साहू, उपाध्यक्ष गुलाब साहू, सरिता साहू, खेमलाल साहू(महासचिव), लालेश्वर साहू कार्यकारी अध्यक्ष तह., गंगादीन साहू जिला प्रतिनिधि, धनराज साहू, गोपेश साहू, शशिभूषण, सुनील वर्मा, सरपंच साधना दुष्यंत वर्मा, अर्जुन वर्मा, अलख वर्मा(शिक्षक), रामनारायण साहू, अर्जुन साहू, दयानन्द साहू, टेसराम साहू(परिक्षेत्रीय अध्यक्ष बेल्हारी), सनत साहू सहित अन्य स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...