एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व जिला आपदा प्रबंधन का माकड्रिल : शिवनाथ की गहराई में फंसे व्यक्ति की जवान ने बचाई जान, स्कूली बच्चे आपदा से बचने लिए प्रशिक्षण, डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर कौशल बोले- आपदा से निपटने यह था रूटीन अभ्यास…

भिलाई। शिवनाथ नदी में एक व्यक्ति बीचों-बीच डूब गया, बचाव नौका आई, इसमें से एक जवान ने स्कूबा डाइव लगाया, पानी के भीतर चले गये और सुरक्षित रूप से व्यक्ति को बचा लिया। जिसने भी यह दृश्य देखा, चकित रह गया। दरअसल यह माकड्रिल थी जो शिवनाथ नदी के पास डिसास्टर रिस्पांस के लिए की गई।

डिप्टी कलेक्टर व आपदा शाखा प्रभारी जागेश्वर कौशल ने बताया कि आपदा जैसी स्थितियों से निपटने के लिए यह रूटीन एक्सरसाइज की गई। इसमें खास यह रहा कि स्कूली बच्चों को भी सिखाया गया कि किस तरह गंभीर परिस्थितियों में छोटे-छोटे उपाय कर सुरक्षित रहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि संयुक्त माक ड्रिल का आयोजन एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के साथ जिला आपदा प्रबंधन ने किया।

एनडीआरएफ टीम ने भिलाई से निरीक्षक एसके त्रिपाठी के नेतृत्व में यह डेमो किया। इस दौरान एसडीएम विनय पोयाम, सरोज महिलांगे, नगर सेनानी कमांडेंट एसडीआरएफ नागेंद्र सिंह, स्कूल के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। पोयाम ने बताया कि इस तरह की रूटीन तैयारी से हमेशा आपदा की स्थिति में रिस्पांस करने की स्थिति में अमला रहता है।

अच्छी बात यह है कि इसका प्रशिक्षण अभी से दिया गया। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को भी आज एनडीआरएफ की टीम ने प्रशिक्षण दिया, ताकि मौके पर माकड्रिल में यह बताया गया कि हादसा अगर हुआ तो किस तरह रिस्पांस होगा, किस तरह से स्पीड बोट से रेस्क्यू किया जाएगा, प्राथमिक उपचार किस तरह से होगा।

खाली प्लास्टिक बोतलों, खाली जरी कैन इत्यादि से पानी में तैरकर बाहर निकलने का प्रशिक्षण दिया गया। छोटे बच्चों के गले में चोकिंग निकालने का तरीका, सीपीआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। डेमो में प्रमुख आकर्षण स्कूबा डाइविंग द्वारा गहरे पानी से विक्टिम को निकालने की प्रक्रिया रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...