BIG BREAKING NEWS: माफिया अतीक अहमद और अशरफ की प्रयागराज में हत्या… मीडिया से बात करते हुए पुलिस के सामने आरोपियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग… प्रयागराज में धारा 144 लागू और इंटरनेट बंद, प्रदेश में हाई अलर्ट

प्रयागराज। इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सामने निकल कर आ रही है। माफिया अतीक अहमद और अशरफ की प्रयागराज में खुलेआम हत्या कर दी गई है। ये पूरी घटना वीडियो में रिकॉर्ड हो गया। दोनों पुलिस के कस्टडी में थे। दोनों मीडिया से बात कर रहे थे।इसी समय में 3 आरोपी आए और पुलिस और मीडिया के सामने ताबड़तोड़ गोली चलाई गई। दोनों की मौके पर मौत हो गई। अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा रहे था। अतीक अहमद के बेटे असद का कुछ दिन पहले झांसी में UP STF द्वारा एनकाउंटर किया गया था।

उत्तरप्रदेश के हर जिले में हाई अलर्ट जारी

प्रयागराज जिले में इंटरनेट सेवा बंद

प्रयागराज में धारा 144 किया गया लागू

सीएम योगी आदित्यनाथ ने के दिए हाई लेवल जांच के आदेश

अतीक अहमद और अशरफ की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी का सख्त आदेश है-अफवाह फैलाने वाले और भड़काऊ पोस्ट करने वालों सख्त कार्रवाई होगी

देखिए मर्डर का लाइव वीडियो :-

बताया जा रहा है कि, आरोपी मीडिया कर्मी बन कर आए थे। इस वारदात में एक पत्रकार और एक पुलिस वाला भी घायल हुआ है। गोली चलाने के बाद तीनों आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। अतीक को मारने वाले के नाम: सनी, लवरेश और अरुण मौर्य है। स्पेशल DG क़ानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को सीएम ने तलब किया है। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पहुंचे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...