Mahadev Satta App : ACB/EOW की टीम ने भिलाई में मारा छापा, हिरासत में दो युवक

भिलाई। महादेव सट्‌टा एप पर छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही. वहीं दुर्ग में सोमवार को ACB/EOW की टीम ने महादेव सट्टा एप से जुड़े लोगों के घरों पर छापामार कार्रवाई की। एसीबी ने दो युवकों को उनके घर से हिरासत में लिया है।

ACB/EOW की टीम मोहम्मद सद्दाम के घर फरीद नगर निवास पर पहुंची थी पर वहां ताला लगा पाया गया। वहीं खुर्सीपार थाना क्षेत्र के बंगाली पारा निवासी विश्वजीत राय और राहुल को एसीबी टीम ने उनके घर से हिरासत में लिया है। बता दें कि इससे पहले ईडी की टीम महादेव एप मामले में मोहम्मद सद्दाम के घर पर छानबीन कर चुकी है।

बता दें कि हालही में पुलिस ने दुर्ग में छापामार कार्रवाई कर महादेव सट्टा एप से जुड़े दो सगे भाइयों, यामंत चंद्राकर और ओमप्रकाश चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जब्त किए गए मोबाइल से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। आरोपी यामंत दो वर्ष से दुबई में रहता था। यह महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर का करीबी बताया जा रहा है।

आरोपी यामंत ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह पूर्व में दुबई में रहकर महादेव सट्टा एप चलाने का काम करता था। वहां से लौटने के बाद वह छत्तीसगढ़ में काम कर रहा था। यामंत के पास से यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) का आई कार्ड मिला है। कार्ड की वैधता 16 नवंबर 2022 से 15 नवंबर 2024 तक की है। ओमप्रकाश भी पूर्व में महादेव सट्टा एप संचालित करने यूएई में रहता था।

एसीबी-ईओडब्ल्यू कर रही जांच

महादेव सट्टा की जांच कर रही एसीबी-ईओडब्ल्यू को सबसे पहले दोनों भाइयों के बड़े लेन-देन का पता चला। उनके माध्यम से होने वाले पैसों का ट्रांजेक्शन देखकर ही पड़ताल की गई। सीधा लिंक सौरभ चंद्राकर से मिलने के बाद ईओडब्ल्यू और रायपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से उनकी तलाश शुरू की थी। इस मामले में कुछ और लोगों का नाम सामने आया है। उन्हें ट्रैक किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि इसमें जल्द कुछ लोगों की गिरफ्तारी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...