महादेव सट्टा मामला : भिलाई में 12 लोग गिरफ्तार, संदिग्ध लेनदेन पर 111 खाते किए गए थे सीज

दुर्ग। ऑनलाइन महादेव सट्टा एप के लिए काम करने वाले 12 लोगों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में 8 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस इस मामले का आज खुलासा कर सकती है।

बता दें कि एक सप्ताह पहले मोहन नगर पुलिस ने दुर्ग में कर्नाटक बैंक स्टेशन रोड दुर्ग शाखा में संचालित 111 खातों को संदिग्ध लेनदेन के चलते सीज किया था। पुलिस ने इन खातों में 86.33 लाख रुपए का संदिग्ध लेनदेन होने का दावा किया था। पुलिस ने यह मामला गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश पर दर्ज किया था।

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और मोहन नगर पुलिस की टीम बनाई। दुर्ग सीएसपी चिराग जैन के नेतृत्व में टीम ने काम किया। जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि यह मामला ऑनलाइन सट्टा महादेव एप से जुड़ा है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में 8 पुरुष और 4 महिला सहित 12 लोगों को शनिवार को हिरासत में लिया।

एसपी दुर्ग से लेकर एएसपी, सीएसपी और टीआई ने इस मामले में कुछ भी बताने से मना किया है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पुलिस 8 और आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। एएसपी सुखनंदन राठौर का कहना है कि दुर्ग एसपी इस मामले का कल खुलासा कर सकते हैं। उस समय मामले की डिटेल जानकारी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CM साय ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15 वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर बाल अधिकारों के...

दुर्ग पहुंचा मानसून, 24 घंटे में भारी बारिश की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बस्तर में कई दिनों से अटका मानसून अब दुर्ग तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 24 घंटे में भारी बारिश...

अवैध रेत खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: जिला प्रशासन ने...

बिलासपुर। जिला प्रशासन ने रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एक ही दिन में प्रशासन की 70 टीम ने अलग-अलग 85 जगहों पर...

टीका लगाने के बाद नवजात बच्चे की मौत, परिजनों...

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के जिला अस्पताल कबीरधाम में टीकाकरण के बाद नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने टीकाकरण के बाद स्वस्थ...

ट्रेंडिंग