महादेव सट्टा मामला : भिलाई में 12 लोग गिरफ्तार, संदिग्ध लेनदेन पर 111 खाते किए गए थे सीज

दुर्ग। ऑनलाइन महादेव सट्टा एप के लिए काम करने वाले 12 लोगों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में 8 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस इस मामले का आज खुलासा कर सकती है।

बता दें कि एक सप्ताह पहले मोहन नगर पुलिस ने दुर्ग में कर्नाटक बैंक स्टेशन रोड दुर्ग शाखा में संचालित 111 खातों को संदिग्ध लेनदेन के चलते सीज किया था। पुलिस ने इन खातों में 86.33 लाख रुपए का संदिग्ध लेनदेन होने का दावा किया था। पुलिस ने यह मामला गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश पर दर्ज किया था।

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और मोहन नगर पुलिस की टीम बनाई। दुर्ग सीएसपी चिराग जैन के नेतृत्व में टीम ने काम किया। जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि यह मामला ऑनलाइन सट्टा महादेव एप से जुड़ा है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में 8 पुरुष और 4 महिला सहित 12 लोगों को शनिवार को हिरासत में लिया।

एसपी दुर्ग से लेकर एएसपी, सीएसपी और टीआई ने इस मामले में कुछ भी बताने से मना किया है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पुलिस 8 और आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। एएसपी सुखनंदन राठौर का कहना है कि दुर्ग एसपी इस मामले का कल खुलासा कर सकते हैं। उस समय मामले की डिटेल जानकारी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...