महापर्व छठ का हुआ समापन: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने छठ तालाब पहुंचकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा-अर्चना

भिलाई नगर। सूर्यदेव की उपासना व लोकआस्था के महापर्व छठ का आज चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज प्रातः सेक्टर -2 छठ तालाब पहुंचकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा- अर्चना की। इस दौरान छठ तालाब में इस महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं का माहौल देखते ही बन रहा था।

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पाण्डेय ने इस दौरान श्रद्धालुओं से भेंट की और उन्हें इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने छठी मईया और भगवान भास्कर से भिलाईवासियों के सुख- शांति और समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात वे सेक्टर 7, बैकुंठधाम एवं लक्ष्मण नगर तालाब छावनी पहुंचे एवं श्रद्धालुओं से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...

दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, विदेश से...

दुर्ग। दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शामिल इबोला को लेकर दुर्ग जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा जैसे इबोला...