शोक समाचार: BJP भिलाई पश्चिम मंडल की महिला मोर्चा महामंत्री पुष्पा पटेल का निधन… महज 44 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, रायपुर AIIMS में चल रहा था इलाज

भिलाई। भाजपा जिला भिलाई पश्चिम मंडल की महिला मोर्चा महामंत्री और श्री राम जन्मोत्सव समिति पश्चिम प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पटेल का 44 साल की उम्र में निधन हो गया। रायपुर एम्स में लगभग 1 हफ्ते से उनका ब्रेन हेमरेज का इलाज चल रहा था। शनिवार 29 जून दोपहर लगभग 1.45 बजे उनका आकस्मिक निधन हो गया। पुष्पा पटेल के निधन से भिलाई जिला एवं पश्चिम मंडल में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा कल रविवार 30 जून को सुबह 10.30 बजे सड़क 84, सेक्टर-6 एचएससीएल कॉलोनी से रामनगर मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

Exit mobile version