मशहूर लोकगायिका के निधन पर मैथिल संघ भिलाई ने जताया शोक, कहा – हमेशा यादों में रहेंगी शारदा सिन्हा

भिलाई. भोजपुरी, मैथिली और हिंदी की मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा के आकस्मिक निधन पर एमएसएमई जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष एवं मैथिल संघ भिलाई के संरक्षक केके झा ने शोक जताया है. उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा के गाए छठ गीतों के बगैर छठ पर्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती। छठ पर्व के गीतों के लिए उन्हें सदियों तक याद रखा जाएगा।

झा ने कहा, छठ पर्व पर हर घर जहां छठ पर्व मनाया जा रहा हो, वहां शारदा सिन्हा के गीत गूंजते रहेंगे और वह हमेशा यादों में बनी रहेंगी. इसे संयोग ही कहा जाएगा कि छठ महापर्व के गीतों से लोकप्रियता हासिल करने वाली इस महान गायिका ने छठ पर्व के पहले दिन ही अंतिम सांस लीं. उनके निधन से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश को क्षति पहुंची है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...

CG में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और 4...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो...