भिलाई ब्रेकिंग: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 4 मजदूर बुरी तरह से झुलसे… गंभीर हालत में सेक्टर-9 अस्पताल में कराया गया भर्ती… BSP वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष दत्ता ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की

भिलाई। एक बार फिर भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। प्लांट के कास्टल 6 में मैटल छलकने से हादसा हुआ है। बताया जा रहा है की इस हादसे में 4 मजदूर झुलस गए है। जिन्हें गंभीर हालत में सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। चारों ठेका श्रमिक मारुति कंस्ट्रक्शन कंपनी के हैं।

प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर को कैपिटल रिपेयरिंग के कार्य के दौरान वेल्डिंग किया जा रहा था। इस दौरान निकली चिंगारी में भीषण आग का रूप ले लिया। जिसके कारण स्थल पर कार्य कर रहे चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों ठेका श्रमिकों में अमित सिंह, राजू तांडव, रमेश मौर्य एवं रमेश पवार की स्थिति गंभीर बताई गई है।

वहीं बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हुए ठेका श्रमिको के उचित इलाज की मांग करते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। जिससे ऐसी घटना की पुनरावृति न हो सके। दत्ता ने प्रबंधन से मांग रखी की संयंत्र के ठेका श्रमिको का जल्द से जल्द 20 लाख का सामूहिक बीमा किया जाए। और घायल ठेका श्रमिको के परिवार को तत्काल आर्थिक लाभ मुहैया कराया जाए ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...