छत्तीसगढ़ में टला बड़ा हादसा: रनवे पर 2 बार उछला विमान, पायलट ने सावधानी से कराई लैंडिंग, प्लेन में सवार थे मंत्री ओपी चौधरी, श्यामबिहारी, किरण सिंहदेव समेत कई नेता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। छत्तीसगढ़ के स्टेट प्लेन जैसे ही रन वे को टच किया, वह उछल गया। प्लेन को जब दो झटके लगे तो पायलट ने वापस टेक ऑफ किया। इसके बाद फिर रनवे पर लैंड करते ही विमान को झटके तो लगे, लेकिन वे रफ लैंडिंग कराने में सफल रहे। यह घटना कोरबा के बालको एयर स्ट्रिप की है। इस विमान में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के साथ ही अन्य नेता मौजूद थे।

यह घटना गुरुवार दोपहर 2:30 बजे की है। विमान में सवार भाजपा के नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री पूर्व सांसद दिवंगत डॉ. बंशीलाल महतो की पत्नी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा गए थे। इस दौरान यह घटना हुई।

रनवे के उबड़-खाबड़ होने पर मंत्री ने जताई नाराजगी

इस घटना के बाद मंत्रीदओपी चौधरी ने एयर स्ट्रिप का निरीक्षण किया और रनवे को उबड़-खाबड़ देखकर नाराज हुए। उन्होंने कलेक्टर और एसपी से बालको प्रशासन के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा कि यह पहली बार नहीं है, जब बालको के एयर स्ट्रिप पर इस तरह घटना हुई हो। इससे पहले 2022 में तत्कालीन डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ इसी तरह की घटना हुई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...