सुशासन तिहार में बड़ा हादसा : कार्यक्रम स्थल के पास गिरा विशाल पेड़, 7 लोग घायल

गरियाबंद। जिले के खरहरी गांव में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल के पास अचानक एक विशालकाय पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पेड़ पर चढ़कर कार्यक्रम देख रहे 7 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गरियाबंद भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।

पेड़ गिरने के दौरान पास में खड़ा एक छोटा हाथी वाहन भी उसकी चपेट में आ गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार्यक्रम स्थल पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्टर ने सुशासन तिहार शिविर को तत्काल स्थगित कर दिया। प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल देखा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...