ब्रेकिंग: जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: पहलगाम के चंदनवाड़ी में ITBP की बस खाई में गिरी… कई जवानों के मौत की आशंका… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित चंदनवाड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की एक बस खाई में गिर गई है। बस में करीब 39 जवान सवार थे। हादसे में कई जवानों के मौत और घायल होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, हादसे की खबर के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बस चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर आ रही थी। इसी दौरान बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो गया जिससे बस अनियंत्रित होकर हादसे की शिकार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, 39 जवानों में ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान शामिल हैं। इन सभी को लेकर जा रही बस का ब्रेक फेल होने के बाद सड़क किनारे नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि सभी सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। अमरनाथ यात्रा के लिए जवानों को इलाके में तैनात किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...