जुनवानी रोड में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार सिलेंडर से भरी ट्रक में घुसी… कार में दो लोग थे सवार; एक्सीडेंट में दोनों की…

भिलाई। भिलाई के जुनवानी रोड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दरहसल मॉल की तरफ से अवंतीबाई चौक आ रही तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादस इतना जोरदार था कि कार के एयर बैग खुलने के बाद भी दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

प्रतयक्षदर्शनियों के अनुसार, हादस सोमवार शाम करीब पौने 5 बजे की है। कोहका चौक से करीब 100 मीटर पहले दुर्लभर ट्रेडर्स के पास एक एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। मॉल की तरफ से तेज रफ्तार में कार आई। कार में ड्राइवर और उसके बाजू की सीट में दो लोग सवार थे। कोहका चौक से पहले मोड पर ड्राइवर ने कार को तेजी से लाते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसा दिया।

रफ्तार की वजह से कार पूरा इंजन ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गया, दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति फरीद नगर निवासी शफीक खान बताया जा रहा है। दूसरे की पहचान के लिए पुलिस जुट गई है। फिलहाल दोनों को इलाज के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अब बड़ा सवाल ये है की इस रोड में भारी वाहन के लिए दिन के समय जो एंट्री रहता है उसके बाद भी ट्रक यहां क्यों खड़ी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...