NMDC के SP-3 में बड़ा हादसा… कई मजदूर लापता, 2 की मौत…

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, किरंदुरंल स्थित एनएमडीसी के एसपी-3 में बड़ा हादसा हुआ है। यहां लौह अयस्क की चट्टान धंसकने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं कई मजदूर अब भी लापता हैं। जानकारी के मुताबिक यहां नया बन रहा एसपी -3 प्लांट में मजदूर काम कर रहे थे। उसी दौरान लौह अयस्क की चट्टा नें धसक गई। घटना के बाद चारों तरफ अफरा -तफरी मच गई। हादसे के बाद राहत एवं बचाव का कार्य शुरु हुआ। मलबे के नीचे से दो मजदूरों के शवों को बाहर निकाला गया है। वहीं बाकी के लापता मजदूरों की तलाश जारी है। फिलहाल रेस्रेक्यू ऑपरेशन जारी है।

Exit mobile version