DMF घोटाला मामले में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा

रायपुर। ACB और EOW की संयुक्त टीम ने जिला खनिज न्यास निधि (DMF) घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने बुधवार की सुबह प्रदेश के 12 स्थानों पर एक साथ छापा मारा है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है. सूत्रों के मुताबिक, रायपुर में 5, दुर्ग में 2, राजनांदगांव में 4, और कुरूद में 1 स्थान पर रेड कार्रवाई चल रही है.

इस संयुक्त कार्रवाई में रायपुर से करीब 10 गाड़ियों में अधिकारियों की टीमें रवाना हुई थी. राजनांदगांव में ACB/EOW की टीम ने सुबह-सुबह एक साथ भारत माता चौक स्थित अग्रवाल के निवास, सत्यम विहार स्थित नहाटा के घर, लाइन स्थित भंसाली के ठिकाने और एक अन्य स्थान पर छापा मारा है।

रायपुर में पचपेड़ी नाका स्थित वॉलफोर्ट इन्क्लेव में कार्रवाई चल रही है। धमतरी में भी रेड पड़ी है। राजनांदगांव में तीन स्थानों पर एक साथ EOW की टीम पहुंची है। दुर्ग जिले में खंडेलवाल कॉलोनी एवं भिलाई क्षेत्र में खुर्सीपार में छापे की कार्यवाही की जानकारी मिल रही है।

संस्कारधानी राजनांदगांव में गवर्नमेंट सप्लायर राधा कृष्ण अग्रवाल,
ललित भंसाली टेंट हॉउस संचालक एवं हवाला कारोबारी, यश नाहटा, रोमिल नाहटा जो सत्यम विहार में रहता है, गवर्नमेंट सप्लायर है और डोंगरगांव के मूल निवासी है, इन कारोबारियों के यहां भी टीम ने दबिश दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...