दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से नशीली दवा सप्लायर को किया गिरफ्तार

दुर्ग। पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त एक और आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। मामला उस कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें जनवरी 2025 में 7200 नग प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम की खेप के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया था। ताजा कार्रवाई में दुर्ग पुलिस ने आरोपी अंकित सिंह राजपूत को ऑनलाइन भुगतान करने वाले मनीष कुमावत को दबोचा है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और बैंक पासबुक बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी 2025 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने महमरा मोड़, पप्पू होटल के सामने, मेन रोड ग्राम महमरा में घेराबंदी कर आरोपी अंकित सिंह राजपूत (28 वर्ष, निवासी चिखली, राजनांदगांव) को पकड़ा था। उसकी एक्टिवा वाहन की डिक्की से प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम की 7200 नग टैबलेट जब्त की गई थी, जिसकी कीमत ₹17,828 आंकी गई थी। आरोपी के खिलाफ धारा 22, 8A(सी), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसी दिन न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इस मामले में सप्लाई चैन का पता लगाने के लिए इंड-टू-इंड जांच की जा रही थी। जांच में पता चला कि अंकित सिंह राजपूत को नशीली दवा की सप्लाई मुंबई स्थित MAXTOUCH LIFE SCINCE LLP कंपनी के कर्मचारी जय राठौर और मनीष कुमावत द्वारा की जा रही थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने न्यायालय से कंपनी के विरुद्ध सर्च वारंट प्राप्त किया और उप पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, दुर्ग की टीम मुंबई पहुंची। तलाशी के दौरान कंपनी के परिसर में प्रतिबंधित दवा का स्टॉक नहीं मिला, लेकिन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सप्लाई सीधे कर्मचारियों के जरिए की जा रही थी।

मनीष कुमावत को कंपनी से ही हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने कबूल किया कि अंकित सिंह राजपूत को दवा की सप्लाई जय राठौर करता था और भुगतान उसके (मनीष) गूगल पे क्यूआर कोड के जरिए लिया जाता था। बदले में जय राठौर मनीष को ₹2,000 बतौर कमीशन देता था। पुलिस ने मनीष कुमावत के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वनप्लस कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत ₹20,000) और बैंक पासबुक जब्त की। आरोपी को 09 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...