दुर्ग SSP विजय अग्रवाल का बड़ा एक्शन: जुआ-सट्टा पर नरमी बरतने वाले थाना प्रभारी सस्पेंड, कई पुलिस अफसरों के तबादले

दुर्ग। जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए एसएसपी विजय अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। जुआ, सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर नंदिनीनगर थाना प्रभारी भानू प्रताप साव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एसएसपी ने जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले किए हैं।

लापरवाही पर गिरी गाज

एसएसपी विजय अग्रवाल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को आबकारी, एनडीपीएस और जुआ-सट्टा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद नंदिनीनगर क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। गौरतलब है कि थाना स्तर पर निष्क्रियता के बीच एसीसीयू (ACCU) की टीम ने 2026 में इस क्षेत्र में दबिश देकर आबकारी के 4, एनडीपीएस का 1, सट्टा के 4 और जुआ का 1 प्रकरण दर्ज किया था।

क्षेत्र में अपराध रोकने में नाकाम रहने और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर निरीक्षक भानू प्रताप साव को निलंबित कर रक्षित केंद्र (लाइन) दुर्ग संबद्ध कर दिया गया है।


नई पदस्थापना और फेरबदल

जिले की प्रशासनिक कसावट को ध्यान में रखते हुए एसएसपी ने ट्रेनी डीएसपी समेत निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं:

अधिकारी का नामवर्तमान/पूर्व पदस्थापनानवीन पदस्थापना/जिम्मेदारी
दानेश्वर साहू (ट्रेनी DSP)थाना प्रभारी, नंदिनीनगर (स्वतंत्र प्रभार)
मनीष शर्मा (निरीक्षक)थाना प्रभारी, छावनीयातायात विभाग
अमित अंदानी (उप निरीक्षक)थाना प्रभारी, पुलगांवथाना प्रभारी, छावनी
मुरविंदर सिंह संधू (SI)रक्षित केंद्र, दुर्गथाना प्रभारी, पुलगांव
महेश्वर लाल देवांगन (SI)रक्षित केंद्र, दुर्गयातायात विभाग
परवासी यादव (SI)रक्षित केंद्र, दुर्गपुरानी भिलाई

एसएसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Exit mobile version