भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने ठेकेदार दीपेश गांधी के घर मारा छापा, जांच जारी

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी। टीम सुबह से ही घर पर मौजूद है और दस्तावेजों की गहन जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। EOW की टीम ने मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक एजेंसी की ओर से कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इस कार्रवाई के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल जांच जारी है और अधिकारी मामले से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं। EOW की ओर से अधिकृत जानकारी सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई किन तथ्यों के आधार पर की गई है और जांच में क्या निष्कर्ष सामने आए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...