IGKV पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, दुर्ग के निजी कॉलेज से जुड़ा कनेक्शन

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में पेपर लीक का कनेक्शन दुर्ग के एक निजी कॉलेज से सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक प्रोफेसर समेत 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान कुछ छात्रों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

दरअसल, 20 अगस्त को IGKV में कीट विज्ञान की परीक्षा आयोजित होनी थी। परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले प्रश्नपत्र वॉट्सऐप के जरिए छात्रों तक पहुंच गया। पेपर वायरल होने की जानकारी सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने तत्काल परीक्षा स्थगित कर दी थी। इसके बाद मामले की शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई गई।

चार जिलों में पुलिस ने दी दबिश

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने रायपुर के अलावा दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव और बिलासपुर में दबिश दी। तकनीकी जांच, मोबाइल फोन और वॉट्सऐप चैट के आधार पर पुलिस संदिग्धों तक पहुंची। इसके बाद एक प्रोफेसर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि प्रश्नपत्र पहले दुर्ग के एक निजी कॉलेज से बाहर निकला और इसके बाद वॉट्सऐप के माध्यम से छात्रों तक पहुंचाया गया। हालांकि, पेपर लीक की पूरी कड़ी और प्रश्नपत्र बाहर निकलने के वास्तविक स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

16 से ज्यादा लोगों से पूछताछ

जांच के दौरान अब तक 16 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। कवर्धा के दो छात्रों से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। जांच में कुछ छात्रों के इस नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र किस स्तर पर लीक हुआ, इसे सबसे पहले किसने बाहर निकाला और वॉट्सऐप के जरिए किन-किन लोगों तक पहुंचाया गया। मोबाइल चैट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पेपर लीक के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के साथ ही मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...