बिलासपुर। जिले में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले में आरोपी बनाए गए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मचारियों में नरेंद्र कुमार कौशिक, हरीश राठौर और गरीब दास बिंझवार शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच के दौरान इन तीनों कर्मचारियों के नाम सामने आए थे। मामले में पुलिस द्वारा पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस की एफआईआर में नाम सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तीनों कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मामले की जांच अभी जारी है। जांच में यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
इस कार्रवाई के बाद सर्पदंश मुआवजा घोटाले से जुड़े मामले में प्रशासन और पुलिस की जांच पर लोगों की नजर बनी हुई है। अब जांच के आगे बढ़ने के साथ घोटाले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित आरोपियों के नाम भी सामने आने की संभावना है।