नक्सल संगठन को बड़ा झटका : एक करोड़ के इनामी CC मेंबर रामदेर ने 11 साथियों के साथ किया सरेंडर, MMC जोन हुआ खत्म

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है. खैरागढ़ में CC मेंबर रामदेर मज्जी समेत 12 नक्सलियों ने सरेंडर कर किया है. सभी नक्सलियों ने हथियार के साथ बकर कट्टा थाने में आत्मसर्मपण किया. इन 12 नक्सलियों में 6 महिला नक्सली शामिल हैं.

खैरागढ़ जिले केबकर कट्टा थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव में आज (8 दिसंबर) सुबह-सुबह 12 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. सभी 12 नक्सलियों ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है. इनमें 1 करोड़ का इनामी CC मेंबर रामदेर मज्जी भी शामिल है. सरेंडर करने वालों में CCM, DVCM, ACM व PM स्तर के सदस्य शामिल हैं. इनमें से कई के खिलाफ गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप रहे हैं.

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर
रामदेर मज्जी – CCM – AK47
चंदू उसेंडी – DVCM – 30 कार्बन
ललिता – DVCM – कुछ नहीं
जानकी – DVCM – इंसास
प्रेम – DVCM – AK47
रामसिंह दादा – ACM – 303
सुकेश पोट्टम – ACM – AK47
लक्ष्मी – PM – इंसास
शीला – PM – इंसास
सागर – PM – SLR
कविता – PM – 303
योगिता – PM – कुछ नहीं

1 करोड़ का इनामी था रामदेर
CC मेंबर रामदेर पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था. हिडमा के बाद वह छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा नक्सली लीडर था, जिसने अपने हथियार डाल दिए हैं. इन नक्सलियों के सरेंडर के बाद अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में वापस आने का निर्णय लिया है. सभी को शासन के पुनर्वास योजना का लाभ दिलाया जाएगा. सरेंडर के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा है. यह आत्मसमर्पण क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है.

नक्सलियों का MMC जोन लगभग खत्म
CC मेंबर रामदेर मज्जी के सरेंडर के बाद माना जा रहा है नक्सलियों का MMC जोन लगभग खत्म हो गया. MMC जोन यानी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सरहदी इलाके. कुछ दिनों पहले ही MMC जोन के प्रवक्ता अनंत ने भी अपने साथियों के साथ सरेंडर किया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...