कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में बड़ी लापरवाही, 3 बार पूछा गया एक ही सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा 6वीं की तिमाही परीक्षा के हिंदी के प्रश्नपत्र में एक ही सवाल को तीन बार दोहरा दिया गया।

जानकारी के मुताबिक प्रश्न क्रमांक 9, 16 और 19 में हूबहू एक जैसा सवाल पूछा गया – “मेजर ध्यानचंद की सफलता का क्या रहस्य था?” परीक्षा के दौरान जब यह गड़बड़ी सामने आई तो छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षाविदों में भी भारी नाराजगी देखी गई।

अभिभावकों का कहना है कि प्रश्नपत्र तैयार करने में घोर लापरवाही बरती गई है। एक ही सवाल तीन बार पूछे जाने से न सिर्फ प्रश्नपत्र की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि बच्चों के सही मूल्यांकन पर भी असर पड़ेगा।

शिक्षाविदों ने भी इस चूक पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि परीक्षा के पहले ही दिन इस तरह की गड़बड़ी सामने आना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है।

इधर इस पूरे मामले में अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस लापरवाही के बाद अधिकारियों की योग्यता और गंभीरता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...