पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी निवास प्रमाण पत्र से CRPF में भर्ती आरक्षक गिरफ्तार

बलरामपुर। फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर CRPF में नौकरी हासिल करने वाले एक आरक्षक को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए खुद को छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी दर्शाते हुए नौकरी प्राप्त की थी।

जानकारी के मुताबिक, मामले का खुलासा तब हुआ जब तहसीलदार की ओर से कोतवाली बलरामपुर में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने फर्जी निवास प्रमाण पत्र के आधार पर 204 कोबरा बटालियन CRPF में भर्ती हासिल की थी।

मामले की पुष्टि होने के बाद आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद बलरामपुर पुलिस ने आरोपी को जगदलपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस फर्जीवाड़े में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दस्तावेज तैयार करने और प्रमाण पत्र जारी कराने में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version