रायपुर। नए साल से पहले रायपुर जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है, जहां टीआई से लेकर एएसआई स्तर के 119 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. वहीं रायपुर के 3 थानों के प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है. इसका आदेश SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने जारी किया है.

जारी तबादलों की सूची में 4 टीआई, 18 एसआई और 37 एएसआई सहित बड़ी संख्या में अधिकारी शामिल हैं. इस फेरबदल के तहत जिले के तीन थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं. सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाना, एसएन सिंह को कबीर नगर और सुनील दास को गंज थाना का प्रभारी बनाया गया है. वहीं भावेश गौतम को ट्रैफिक टीआई बनाया गया है.