दुर्ग में बड़ा सड़क हादसा: SUV ने ट्रक को मारी टक्कर, डॉक्टर परिवार के 7 सदस्य घायल… ड्राइवर की ऑन द स्पॉट डेथ; महाराष्ट्र से पुरी जा रही थी फैमिली, जानिए कैसे हुआ हादसा?

दुर्ग। दुर्ग में शुक्रवार शाम बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के बीड़ से जगन्नाथपुरी जा रहे डॉक्टर परिवार की SUV तेज रफ्तार में ट्रक से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर अभिमान सार राव प्रभाले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के 7 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मोहान नगर थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर लक्ष्मीकांत पंडित सहित 3 पुरुष, 3 महिलाएं और एक 3 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनमें डॉक्टर लक्ष्मीकांत पंडित भी शामिल हैं। उन्हें जिला अस्पताल से चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी मोनिका पांडेय के मुताबिक, परिवार एक फोर्स गाड़ी (MH 23 AD 1132) में सवार था, जो जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए जा रहा था। जैसे ही गाड़ी दुर्ग बाईपास के पास पहुंची, ड्राइवर ने ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार में ट्रक CG 04 G 4681 से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ। इसके बाद मौके पर कुछ राहगीरों ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, और घायलों को अस्पताल भेजा। गाड़ी में फंसे ड्राइवर का शव बाहर निकाला गया और क्रेन की मदद से गाड़ी और ट्रक को सड़क से हटाया गया।

हादसे में घायल हुए लोग:

  • सुनीता पंडित (58 साल)
  • लक्ष्मीकांत पंडित (69 साल), रेडियोलॉजिस्ट
  • रितुजा पंडित (26 साल), बच्चे की मां
  • अनिरुद्ध पंडित (3 साल)
  • हेमा पंडित (45 साल)
  • प्रदीप पंडित (53 साल)
  • अविनाश पंडित (32 साल)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...