MLA देवेंद्र ने शहरवासियों को दी बड़ी सौगात: सामान्य और गरीब वर्ग के परिवार को बिग रिलीफ… 3 करोड़ की लागत से यहां बन रहा सर्व सुविधा युक्त मांगलिक भवन… मेयर नीरज ने किया औचक निरिक्षण; दिए सख्त निर्देश

भिलाई। भिलाई के हुडको क्षेत्र में सर्व सुविधा युक्त मांगलिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। अब नगर निगम भिलाई क्षेत्र में रहने वाले सामान्य व गरीब वर्ग के लोगों को अब अपने बेटा-बेटी की शादी, सगाई व अन्य कार्यक्रम के लिए होटल व बड़े महंगे प्राइवेट शादी हॉल लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आम नागरिकों के लिए एक भव्य सर्व सुविधा युक्त मांगलिक भवन का निर्माण हुडकों में करा रहे हैं।

मेयर पाल ने किया औचक निरिक्षण
जिसका सोमवार को विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। विकास कार्य के जानकारी ली। इस दौरान पूरे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए विधायक देेवेंद्र यादव ने संबंधित ठेकेदार को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी। समय पर निर्माण कार्य पूर्ण होना चाहिए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

कम चार्जेस में मिलेगा भवन
गौरतलब है कि इस भवन के निर्माण के बाद यहां नाॅमिनल फीस देकर कर आम नागरिक भी बड़ी शान और शौकत के साथ शादी-पार्टी व सगाई कार्यक्रम आयोजित कर पाएंगे। इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से शहर के नागरिकों ने मांग की थी। जनता की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। जिस पर शासन ने स्वीकृति दे दी है और स्वीकृति मिलते ही विधायक यादव ने टेंडर व वर्क आर्डर आदि प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कराया। ताकि निर्माण कार्य जल्दी शुरू हो सकें और क्षेत्र की जनता को लाभ मिले। इससे पहले श्री यादव की पहल से एक सर्व मांगलिक भवन का निर्माण बैकुंठधाम के पास रोड़ किनारे बनाया गया है। उसी दर्ज पर एक और मांगलिक भवन का निर्माण हुडकों में किया जा रहा है।

सर्व सुविधा युक्त होगा मांगलिक भवन
मिली जानकारी के अनुसार सर्व मांगलिक भवन सर्व सुविधा युक्त होगा। मतलब यहां भव्य गार्डन से लेकर मैरिज हाल, बारातियो व मेहमानों के ठहरने के लिए एसी और नॉन एसी रूम होंगे। 25 कमरे होंगे। जिसमें से 20 कमरे लेटबॉथ अटेच होंगे। 5 कमरे सामान्य होंगे। जब पूरा भवन बनकर और सज कर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां के कमरे और हॉल में एसी लगाया जाएगा। साथ ही यहां एक बड़ा किचन भी बनाया गया है। डेढ़ सौ से दो सौ गाड़ियों को खड़ी करने के लिए पार्किंग होगी।

गुणवत्ता का रखा जाए ध्यान
विधायक देवेंद्र यादव ने निर्माणाधीन एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेषतौर पर ध्यान रखने के साथ ही समय पर निर्माण कार्य को पूरा करने का भी निर्देश विधायक यादव ने दिया है। विधायक यादव ने कहा कि जल्द ही सर्व मांगलिक हॉल बनने से पूरे शहर की जनता को लाभ होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...