श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई में जिलाध्यक्ष, महिला शाखा अध्यक्ष समेत कई नियुक्ति, मदन सेन और शीला बाघमारे को बड़ी जिम्मेदारी… युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने दी जानकारी; देखिये पूरी लिस्ट

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई में करीबन 20 नए सदस्यों की नियुक्ति हुई है। प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने एवं प्रदेश महामंत्री बुद्धन ठाकुर की अनुमति से कोर ग्रुप की सहमति तथा युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की अनुशंसा से समिति के अहम पदों पर नए सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इसमें जिलाध्यक्ष के साथ ही महिला शाखा अध्यक्ष एवं युवा शाखा के महामंत्री व प्रखण्ड में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि, सनातन धर्म के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रामभक्त सदैव पूरी श्रद्धा के साथ कार्य कर रहे हैं। समिति के विस्तार एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के मद्देनजर समिति में अहम पदों पर नियुक्तियां की जा रही है जिसके तहत प्रवीण पाण्डेय प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, विष्णु पाठक, रविन्द्र भगत, योगेन्द्र पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुरलीधर अग्रवााल को मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में मदन सेन को जिलाध्यक्ष, बसंत प्रधान, जोगिंदर शर्मा व अरविंद वर्मा को महामंत्री एवं दिलीप केशरवानी को जिला सह-कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर कुलेश्वर प्रसाद साहू, केम्प प्रखण्ड अध्यक्ष गिरगेश पाण्डेय एवं मुकेश पाण्डेय को रिसाली का प्रभारी नियुक्त कियाा गया है।

पाण्डेय ने बताया कि समिति की महिला शाखा अध्यक्ष के रूप में श्रीमती शीला बाघमारे एवं महामंत्री पद पर मेघा कौर व गीतांजलि की नियुक्ति की गई है। वहीं युवा शाखा महामंत्री पद पर सागर शुक्ला, प्रकाश यादव, अंजय पाण्डेय व कन्हैया की नियुक्ति की गई है। समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से समिति की रीति- नीति के अनुरूप कार्य करने एवं धर्म रक्षा, जनजागरण सहित सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने आव्हान किया। पाण्डेय ने कहा कि समिति के विस्तार के क्रम में आगे भी और पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...