दुर्ग निगम में ट्रांसफर: थोक के भाव में कर्मचारियों और अधिकारीयों का तबादला…ट्रेनी कमिश्नर IAS लक्ष्मण तिवारी ने जारी किया आदेश; देखिये लिस्ट

दुर्ग। दुर्ग नगर पालिका निगम में लंबे समय से एक स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों और अधिकारीयों का तबादला किया गया है। जानकारी के लिए बता दें की मंगलवार की बैठक में दुर्ग जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने नगरीय निकाय के आयुक्तों को आदेश दिया था की 3 वर्षों से अधिक एक स्थान पर पदस्थ लिपिक/सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारियों को प्रशासनिक व्यवस्था एवं विभागीय कार्य सुचारू रूप से सम्पादन की दृष्टि से आगामी आदेश तक अधिकारी एवं कर्मचारी को स्थानांतरण किया जाए।

कलेक्टर का आदेश का पालन करते हुए शुक्रवार को दुर्ग निगम के ट्रेनी आयुक्त IAS लक्ष्मण तिवारी ने आदेश जारी कर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी को 3 दिन के अंदर आदेश का पालन करते हुए नविन स्थान में पदभार ग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिए है। इन कर्मचारी का हुए तबादला करते हुए ट्रेनी आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने सूची जारी किया हैं।

देखिये पूरी लिस्ट :-

  • वंदना श्रीवास्तव (सहायक ग्रेड- 2) को स्वास्थ्य विभाग से लोग कर्म विभाग में ट्रासंफर।
  • गणेशी यादव (सहायक ग्रेड- 2) को राजस्व विभाग से पीएमएवाय में ट्रांफर किया गया।
  • चंदलेखा कसार (सहायक ग्रेड- 3) लोक कर्म विभाग से स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर किया गया।
  • पुरषोतम साहू (सहायक ग्रेड- 3) भवन शाखा से जलग्रह विभाग में ट्रांसफर।
  • सजंय निर्मलकर सहायक ग्रेड- 3 लेखा शाखा से स्थापना में किया गया ट्रांसफर।
  • आसी तस्लीम (सहायक ग्रेड- 3) स्थापना शाखा से लेखा शाखा में ट्रांसफर।
  • तोरणलाल साहू सहायक राजस्व निरीक्षक लोक सेवा केन्द्र से नामांतरण राजस्व विभाग में ट्रांसफर।
  • उषा यादव राजस्व निरीक्षक लोक कर्म विभाग से लोक सेवा केन्द्र ट्रांसफर किया गया।
  • योगेंद्र वर्मा (सहायक राजस्व) निरीक्षक लेखा शाखा से लोक कर्म विभाग में ट्रांसफर।
  • कोमल यादव राजस्व निरीक्षक लोक कर्म विभाग से लेखा शाखा में ट्रासंफर।
  • भूपेंद्र गोइर (सहायक ग्रेड 3) स्टेनो से ई गर्वनेंस निदान प्रभारी कम्प्यूटर आपरेटर के पद में ट्रासंफर।
  • पंकज चन्द्रवंशी (सहायक प्रोग्रामर) को प्रोग्रामर से स्टेनो आयुक्त किया गया ट्रासंफर।
  • रोहिताश पांडेय (सहायक ग्रेड- 3) को संग्लन उपयुक्त से राजस्व विभाग में किया गया ट्रांसफर।
  • नेहा यादव (सहायक ग्रेड- 3) को आवक जावक से जनसंपर्क विभाग में किया गया ट्रांसफर।
  • पुर्णीमा तिवारी (सहायक ग्रेड- 3) को स्थापना से मुख लिपिक स्थापना में किया गया ट्रांसफर।
  • रूखमणी राजपूत (सहायक ग्रेड- 3) को जलग्रह विभाग से भवन शाखा में किया गया ट्रांसफर।
  • डजेन्द्र भारती (सहायक राजस्व निरीक्षक) को बाजार शाखा से भवन शाखा में किया गया ट्रांसफर।
  • क्षमा शर्मा (ओसणी संयोजक) को भवन शाखा से बाजार शाखा में ट्रांसफर।
  • लता यादव (सहायक राजस्व निरीक्षक) को जनसंपर्क विभाग से आवक जावक में ट्रांसफर किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...